रायपुर

इस माह पारा रिकॉर्ड को छुएगा?
30-Apr-2024 7:06 PM
इस माह पारा रिकॉर्ड को छुएगा?

बीते 10 वर्षों का रिकॉडेड तापमान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अप्रैल। मौसम विभाग ने रायपुर, पेंड्रा, और अंबिकापुर के लिए मई महीने के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। रायपुर में सवाधिक गर्मी पड़ती है तथा सबसे अधिकतम तापमान भी  रिकॉर्ड होता है। सतही हवाएं समान्यत: पश्चिम से आती है। कभी-कभी दोपहर के बाद हवा के तेज होने से दिन असुविधाजनक हो जाते है। गर्जन की घटना के बाद हल्की वर्षा से तापमान में कमी आती है, जिसकी वजह से राहत महसूस होती है। यह घटनाएं सामान्यत: स्थानीय निम्नदाब के कारण, हवा का बदलाव या कभी-कभी उत्तरी भारत से होकर जाने वाले पश्चिमी विक्षोभी के प्रभाव से होती है।

मई माह का रायपुर का औसत अधिकताम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहता है तथा औसत न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सिमास तक पहुंच जाता है जिससे राते असुविधाजनक होती है। रायपुर शहर कभी कभी लू से प्रभावित होता है। कभी कभी रायपुर शहर में अधिकतम तापमान औसत तापमान से 4.5-6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर एवं अधिकतम तापमान औसत तापमान से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर तीव लू का प्रभाव होता है।

यह माह सामान्यत: शुष्क रहता है। इस माह में सबसे अधिकतम तथा न्यूनतम आद्रता 43 से 26 प्रतिशत के बीच होता है। माह की औसत वर्षा 23.8 मि मी तथा वर्षा के दिनों की औसत से 1.9 प्रतिदिन है। गर्जन होने वाले दिनों की औसत संख्या 1.3 है, जो सामान्यत: अल्पकालीन झंझा से जुड़ी होती है।

उच्चतम अधिकतम तापमान 47.9 डिग्री सेल्लिस 30 मई 1988 को दर्ज किया गया।  निम्नतम्म न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस 27 मई 1904 की दर्ज किया गया। सर्वाधिक कुल मासिक वषों 147.1 मिमी सन 1933 को दर्ज किया गया।

नौतपा 25 मई से 2 जून तक

नौतपा भी इसी माह पड़ेगा। इसका पहला दिन  25 मई से होगा, जब सूर्य आग उगलना आरंभ करेंगे। नौतपा 2 जून तक चलेगा। सूर्य 25 मई को सुबह को 3 बजकर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और उसके बाद 2 जून को 7 जून को सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में जाएंगे। शुरू के 9 दिन सबसे भीषण गर्मी होने की वजह से इसे नौतपा कहते हैं। इन 9 दिन को सबसे ज्?यादा भीषण गर्मी पड़ेगी।

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास की शुरुआत में नौतपा आरंभ होता है। नौतपा 15 दिनों का होता है, लेकिन शुरू के 9 दिन सबसे अधिक गर्मी पडऩे की वजह से इसे नौतपा कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह नक्षत्र 15 दिन रहता है लेकिन, शुरू के 9 दिन नौतपा कहलाते हैं। इन दिनों में तापमान सबसे अधिक रहता है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण इसका यह है कि मई के आखिरी सप्?ताह में सूर्य और पृथ्?वी के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है। सूर्य की किरणें इन दिनों सीधे धरती पर पड़ती है, इसलिए गर्मी इन दिनों में सबसे अधिक होती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news