रायपुर

पहले दिन से गर्मी दिखा रही अपने तेवर, लू का खतरा
01-May-2024 2:15 PM
पहले दिन से गर्मी दिखा रही अपने तेवर, लू का खतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मई। 
राजधानी सहित प्रदेश में मई महीने की शुरूआत से गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। दिन चढ़ते ही सूरज की तपिश भी बढ़ गई है। दिन में पारा 42 डिग्री से अधिक तक पहुंच गया। वहीं रात में तापतान 32 डिग्री दर्ज किया गया। दिन और रात में बढ़ती गर्मी और उमस से लोग परेशान हो गए हैं। शहर में दोपहर में लू जैसे हालात बन रहें है। 

घर से बाहर आने-जाने वाले लोगों गर्मी का सामना कर रहे हैं। दिन में सूरज की लिललिलाती धूम घर से बाहर निकलने वाले लोगों को हीट वे का खतरा भी है। इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को मई महीने के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने मई महीने में प्रदेश सहित राजधानी में सार्वधिक गर्मी पडऩे का संकेत जारी किया है वहीं 25 मई से नवतपा की शुरूआत हो रही है। इस दौरान राजधानी का तापमान 45 डिग्री से अधिक रहने वाला है। 

मौसम विभाग की माने तो अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। गर्मी की वजह से लोग पसीने से तरबतर हो रहे।  मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया इसके साथ ही प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया।

5 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश का मौसम ड्राई रहेगा। रायपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news