रायपुर

पारा दो दिनों में 5 डिग्री बढऩे के संकेत
30-Apr-2024 2:30 PM
पारा दो दिनों में 5 डिग्री बढऩे के संकेत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अप्रैल। बादल छटते ही राजधानी में पारा फिर से बढऩे लगा है। तेज धूप के कारण रायपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंच गया है। वहीं शाम होते ही हलके बादलों से तापमान में कमी दर्ज किया जा रहा है। दोपहर को शहर और आसपास के जिलों में भी गर्मी बा असर देखा जा रहा  है। अगले दो दिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी के आसार हैं। इसके बाद मौसम स्थित रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मई के पहले सप्ताह के अंतिम दिनों में बादल छाने की संभावना है।  मंगलवार को राजधानी में पारा 42 डिग्री तक रहा वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में पारा बढऩे के संकेत हैं।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में छाए बादलों की वजह से अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री था। लेकिन सोमवार को बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त हवा में कमी होने से तापमान बढक़र 41 डिग्री पहुंच गया। अगले 24 घंटे में तापमान के और बढऩे के आसार हैं।

 अंबिकापुर को छोडक़र रायपुर समेत सभी संभागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद भी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई। माना में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, पेंड्रारोड में 40.4, अंबिकापुर में 39.8, जगदलपुर में 40.2. दुर्ग में 40.2, राजनांदगांव में 41.7 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news