दुर्ग

अरसनारा की महिलाएं सब्जी और फूलों की खेती से बन रहीं आत्मनिर्भर
05-Dec-2021 5:59 PM
अरसनारा की महिलाएं सब्जी और फूलों की खेती से बन रहीं आत्मनिर्भर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 दिसंबर।
जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अरसनारा में गौठान निर्माण के साथ-साथ चारागाह एवं बाड़ी भी विकसित किया गया है। ग्राम पंचायत अरसनारा में गोबर विक्रय कर ग्रामीण अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं।

ग्राम अरसनारा के 2 स्व-सहायता समूह को सामुदायिक बाड़ी हेतु भूमि उपलब्ध करायी गई है, जिसमें महिलाएं गेंदा फूल से लेकर सब्जी, भाजी का उत्पादन भी कर रही हंै। जिसमें उद्यानिकी विभाग द्वारा 3 हजार गेंदे के पौधे और प्याज, भिन्डी, लौकी एवं बैगन के बीज पर नगद अनुदान दिया गया।

उद्यानिकी विभाग से अनुदान के साथ समय-समय पर तकनीकी सहायता हेतु विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमित मार्गदर्शन एवं सहयोग दिया जा रहा है। शुरुआत में पंचायत द्वारा स्वयं आगे आकर चारागाह एवं बाड़ी का विकास का कार्य किया गया परंतु जनपद पंचायत पाटन द्वारा समूह से चर्चा कर स्व सहायता समूह को प्रेरित किया गया। जिसका परिणाम आज सबके सामने है, आज भगवती स्व-सहायता समूह एवं जय मां संतोषी स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्वस्फुर्त कार्य कर लाभ अर्जित कर रही है।

समूह द्वारा अब तक 90 हजार रुपये खर्च कर, कुल 100 क्विंटल सब्जी उत्पादन  किया जा चुका है। जिसे विक्रय कर 2 लाख 35 हजार रुपये राशि प्राप्त हुआ, जिसमें समूह को 1 लाख 45 हजार  रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। आज ग्रामीण स्तर पर यहां की महिलाएं एनजीजीबी योजना से लोकल मार्केट में सब्जी विक्रय कर आय अर्जित कर रही है।

वर्तमान में की जा रही गेंदे के फूल की खेती से प्रतिदिन 40-50 किलोग्राम फूलों का उत्पादन  किया जाता है। जिसे समूह की महिलाओं को 600-800 रुपये प्रतिदिवस तक आय की प्राप्ति होती है। अंकेश साहू ने बताया गया कि गेदा के पौधों में 35-40 दिनों में फुलों का आना प्रारंभ हो जाता है। 3-4 महिनों के पौधों में लगातार फुल आते है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news