बेमेतरा

श्रीराम के चरित्र से सत्य, त्याग और समर्पण की सीख-छाबड़ा
01-Feb-2022 2:26 PM
श्रीराम के चरित्र से सत्य, त्याग और समर्पण की सीख-छाबड़ा

मंदिर निर्माण के लिए विधायक ने की 5 लाख देने की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 1 फरवरी।
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहेरा (का) में आयोजित त्रिदिवसीय श्री अखण्ड नवधा रामायण समारोह में विधायक आशीष छाबड़ा बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए। विधायक ने सर्वप्रथम प्रभु श्री रामचंद्र की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में राम बसे हैं, यहां के लोग परस्पर भेंट मुलाकात के दौरान राम-राम का उच्चारण करते हैं, भगवान श्रीराम की माता कौशिल्या का मायका छत्तीसगढ़ है, भगवान श्रीराम ने वन गमन का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बिताया है, भूपेश बघेल की सरकार भगवान श्रीराम पद चिन्ह को चिन्हित कर राम वन गमन पथ से विकास कर रही है।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का आदर्श माता पिता की भक्ति आज भी कण-कण में व्याप्त है। श्रीराम अपने पिता के एक वचन को निभाने के लिए सारे सुख त्यागकर वन चले गए। हमे उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए ओर अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। रामायण हमें धर्म के मार्ग पर चलने,सत्य के रास्ते पर चलने की सीख देता है। प्रभु श्री रामचंद्र की संपूर्ण जीवन चरित्र हमें सत्य, प्रेम, त्याग, बलिदान और समर्पण की शिक्षा देता है। हम इसे अपने जीवन में ग्रहण कर अपने मानव रुपी जीवन को धन्य कर सकते हंै। रामायण हमें भातृत्व ,भाईचारा की शिक्षा देता है,भक्ति ही वह मार्ग है जिसके द्वारा हम समाज में फैली अशांति को दूर कर सकते हैं।

आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों मांग अनुरूप विधायक  आशीष छाबड़ा ने ग्राम बहेरा में श्रीराम मंदिर (भवन) 05 लाख रुपए की स्वीकृति दी। इस अवसर पर मिथलेश वर्मा ,बहल सिंह वर्मा,मनोज शर्मा पार्षद,ऋतिक तिवारी,चेतन नेताम,खिलावन वर्मा उपरपंच, महेत्तर वर्मा,टेकराम साहू,अशोक निर्मलकर,पप्पू साहेब,हीराराम सिन्हा,बलराम साहू,बृजमोहन सिन्हा,घनश्याम निषाद, खेलेंद्र पाटिल,संतोष ध्रुव,पोषण कुमार, बिसौहा वर्मा, कोदू निषाद,दिनेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी  उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news