सरगुजा
कलेक्ट्रेट घेराव स्थगित
02-Feb-2022 7:41 PM
अम्बिकापुर, 2 फरवरी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के निर्देश और समझाइश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव स्थगित कर दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने यह जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा दिये गए गैरजिम्मेदाराना बयान से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर का घेराव करने वाले थे। देर रात यह कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना आयी।