सरगुजा

5 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगा आप का सदस्यता अभियान- साकेत
02-Feb-2022 7:51 PM
5 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगा आप का सदस्यता अभियान- साकेत

प्रदेश में 5 लाख सदस्यों को जोडऩे का लक्ष्य

अम्बिकापुर, 2 फरवरी। आम आदमी पार्टी सरगुजा के जिला अध्यक्ष साकेत त्रिपाठी एवं प्रदेश सह संगठन मंत्री डी. पी. यादव ने बुधवार को अंबिकापुर नगर के प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि 5 फरवरी से सरगुजा जिला सहित पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलेगा, जिसमें पूरे प्रदेश में 5 लाख सदस्यों को जोडऩे का लक्ष्य है।

शहरी क्षेत्र में हर मोहल्ला व ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों में नुक्कड़ सभा व चौपाल लगाकर निशुल्क सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और उन्हें आगामी समय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। इस सदस्यता अभियान में महिला व बेरोजगारों की संख्या ज्यादा होगी, बूथ लेवल तक जाएंगे और लोगों को अपने पार्टी में शामिल करेंगे। सदस्यता अभियान हेतु हर विधानसभा में नंबर और एप जारी करेंगे, इसके माध्यम से भी लोग सदस्यता ले सकेंगे। कुछ दिन पहले विधानसभा सम्मेलन हुआ था, अभी ब्लॉक इसके बाद मंडल फिर बूथ सम्मेलन होगा।

डी पी यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने सरकार बनाने के पूर्व आमजन से 36 वादे किए थे, इनमें से एक भी कार्य को सही ढंग से नहीं किया है, इस सरकार ने जनता को धोखा दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news