सरगुजा
जिले के 3340 भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेगी प्रथम किश्त
02-Feb-2022 7:57 PM
अम्बिकापुर,2 फरवरी। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत जिले के 3340 भूमिहीन मज़दूरों को प्रथम किश्त की राशि 66 लाख रुपये मिलेगी। राजधानी रायपुर में योजना का शुभारंभ 3 फरवरी को सांसद राहुल गांधी करेंगे।
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत राज्य शासन पात्र मजदूरों को सालाना 6 हजार रुपये तीन किश्तों में प्रदान करेगी। तीन फरवरी को योजना के शुभारंभ के साथ प्रथम किश्त की राशि का अंतरण किया जाएगा।