सरगुजा

110 बोरी अमानक धान को तहसीलदार ने किया निरस्त
03-Feb-2022 8:34 PM
110 बोरी अमानक धान को तहसीलदार ने किया निरस्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 3 फरवरी।
सरगुजा जिले में बिचौलियों की सक्रियता रोकने के लिए तथा अमानक धान की खरीदी रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार धान खरीदी केंद्रों में मॉनिटरिंग कर रहे हैं। धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अम्बिकापुर के तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी ने गुरूवार को धान खरीदी केंद्र सुखरी में 110 बोरी अमानक धान को निरस्त कर किसान का रकबा समर्पण कराया।

इसी तरह धान खरीदी केंद्र खम्हरिया में 16 बोरी धान अमानक पाया गया जिसे किसान को वापस किया गया। तहसीलदार श्री मंडावी ने बताया कि अम्बिकापुर तहसील के अंतर्गत आने वाले 6 धान खरीदी केंद्रों में आज तक धान उपार्जन से संबंधित 26 प्रकरण बनाये गए हैं। कार्यवाही में कुल 8999 बोरी धान शामिल हंै। इनमें से कुछ धान को जब्त कर मंडी के सुपुर्द किया गया तो कुछ धान को अमानक की श्रेणी में रखकर वापस किया गया। जब्ती तथा अमानक धान की मात्रा लगभग 3400 क्विंटल होगी। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति पर एफआईआर की कार्यवाही भी की गई, इसके साथ ही एक व्यक्ति का पिकअप जब्त कर मंडी के सुपुर्द किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news