रायपुर

उत्तरायण के बाद बारिश के संकेत, मौसम में बदलाव नहीं
08-Feb-2022 5:44 PM
उत्तरायण के बाद बारिश के संकेत, मौसम में बदलाव नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 फरवरी। सूर्य के उत्तरायण के बाद बारिश की भविष्यवाणी लोगों को आश्चर्य में डाल रही है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य के दिशा बदलते ही मौसम में गरमाहट बढ़ती है। इसी के साथ गर्मी का मौसम भी शुरू होता है। लेकिन 15 जनवरी के बाद बढ़ी ठंड, और बारिश ने इस वातावरण में बदलाव लाया है। मौसम वैज्ञानिकों इसे बदलाव नहीं मानते। उनका कहना है कि फरवरी महीने में पश्चिमी विक्षोब (क्लाइमेटोलॉजिकल) देश के उत्तरी हिस्से से नीचे की ओर भ्रमण करता है इस वजह से सूर्य के उत्तरायण के बाद ही बारिश होती है। ऐसा लगभग हर साल होता है। एक तरह से यह मौसम की परम्परा से ही जुड़ा है। इस वजह से आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना जताई गई है। यह बारिश भले रायपुर में न हो, लेकिन प्रदेश के अन्य हिस्सों में हो सकती है।

 मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है, इसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने की संभावना है। इसकेे कारण प्रदेश के मौसम में 9 फरवरी से परिवर्तन होने की संभावना है।

प्रदेश में 9 फरवरी की देर शाम या रात से तथा 10 फरवरी का हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 9 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में तथा 10 फरवरी को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग तथा दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में स्थित जिलों में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news