रायपुर

तीन दिन में बिना मास्क वाले 1057 लोगों से 83980 रू. जुर्माना वसूला
08-Feb-2022 5:49 PM
तीन दिन में बिना मास्क वाले 1057 लोगों से 83980 रू. जुर्माना वसूला

रायपुर, 8 फरवरी। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जोनों में शहर के प्रमुख चौक - चौराहों में  स्वसहायता समूहों की महिलाओं की सहायता से  मास्क चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मास्क  नहीं पहनने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है।

 तीन दिन में अभियान के दौरान मास्क नहीं पहनने वाले 1057 लोगों से 83980 रू. का जुर्माना वसूला गया।  जोन क्रमांक 1 की टीम ने117 लोगों से  8900 रू. , जोन 2 की टीम ने  रेल्वे स्टेशन चौक सहित विभिन्न मुख्य चौक - चौराहों में72 लोगो से  5400 रू. जुर्माना किया। जोन 3 ने शंकर नगर चौक सहित मुख्य मार्ग शंकर नगर और अन्य मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 89 लोगों पर 6250 रू. जुर्माना किया। जोन 4 ने विभिन्न मुख्य चौक - चौराहों में 225 लोगों से 20500 रूपये का जुर्माना किया। जोन 5 में 53 लोगों से 5750 रू. जुर्माना किया7 जोन 6 में 107 लोगों पर 10630 रूपये जुर्माना किया। जोन 7 ने तेलघानी नाका चौक एवं सरस्वती नगर पुलिस थाना के सामने जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में बिना मास्क के मिले 49 लोगों पर 2450 रू. का जुर्माना किया। जोन 8 ने टाटीबंध मुख्य मार्ग जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 19 लोगों पर 1000 रू. का जुर्माना किया। जोन 9 ने विभिन्न मुख्य चौक - चौराहों पर बिना मास्क पहने मिले 87 लोगों पर 5250 रूपये जुर्माना किया। इसी तरह जोन 10 ने विभिन्न मुख्य मार्गो में बिना मास्क पहने मिले 238 लोगों पर 17850 रूपये जुर्माना वसूला।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news