रायपुर

15 से बढ़ेगा तापमान, गर्मी मार्च में ही आएगी
10-Feb-2022 3:50 PM
15 से बढ़ेगा तापमान, गर्मी मार्च में ही आएगी

देर रात कोरिया से नांदगांव तक बारिश, आज भी बादलों का डेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 फरवरी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई। विभाग ने 9 और 10 फरवरी को बारिश के संकेत दिए थे। और बीती रात कोरिया जिले से लेकर राजनांदगांव के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे रात और दिन के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कोरिया में दिनमर  छाए बादल रात 11 बजे बरस पड़े। इसके बाद पड़ोस के अंबिकापुर में बारिश होने की खबर आई। तो आधी रात बाद बिलासपुर, रायपुर को भी बादलों ने भिगा दिया। राजधानी में तो रूक रूक कर पहट तक बारिश हुई। राजनांदगांव में तेज बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के उपर अभी भी बादलों का डेरा बना हुआ है जो रात तक बरसेंगे।

मौसम वैज्ञानिक श्री चंद्रा के अनुसार आज ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ का एक सिस्टम बना था जो आगे बढ़ गया है। लेकिन एक सिस्टम छत्तीसगढ़ के ऊपर मंडरा रहा है। इस वजह से उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार सुबह से तापमान में गिरावट आएगी। अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में 3 से 5 डिग्री कमी आएगी। जिससे ठंड बढ़ेगी। यह ठंड 14 फरवरी तक रहने के संकेत हैं। और 15 फरवरी से तापमान बढ़ेगा। श्री चंद्रा ने बताया कि अगले 15 दिनों तक केवल तापमान में ही वृद्धि होगी। हवा की दिशा बदलने पर ही मौसम में गर्मी आएगी। वैसे प्रदेश में गर्मी का सीजन मार्च से मई तक ही रहता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news