रायपुर

5 डे वीक का स्वागत, लेकिन सुबह दफ्तर कासमय साढ़े 10 बजे ही रखें
11-Feb-2022 3:33 PM
5 डे वीक का स्वागत, लेकिन सुबह दफ्तर कासमय साढ़े 10 बजे ही रखें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  11 फरवरी। 
छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ में सीमए भूपेश बघेल को पत्र लिखकर 5 डे विक का स्वागत करते हुए कार्यालयीन समय साढ़े 10 बजे से 5 बजे तक रखने की मांग की है। संघ ने यह पत्र सीएम निवास कार्यालय में सौंपा है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय झा ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला, तहसील, विकासखंड में प्रात: 10 बजे उपस्थित न होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पूरे प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है। यह राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश है। यह आदेश जारी करने से पहले सामान्य प्रशासन विभाग कर्मचारी संघों से चर्चा कर लेते, तो यह दुखद स्थिति निर्मित नहीं होती।

झा ने कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को ठीक 10 बजे दफ्तर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर 60 प्रतिशत से अधिक महिला कर्मचारियों को और भी परेशानी उठानी पड़ रही है। और नियंत्रक अधिकारी, विभाग प्रमुख कर्मचारियों की अटेंडेंस में लाल स्याही लगाने से नहीं चूक रहे हैं। झा ने कहा कि कार्यालयीन अवधि साढ़े 10 बजे यथावत रखे। वैसे सरकार के पास संघ की ओर से 14 फीसदी डीए, सातवें वेतनमान के अनुसार एचआरए देने की मांग भी लंबित है।

इधर शासन का तर्क...
द्य दिल्ली में सभी केन्द्रीय दफ्तर सुबह 9 बजे शुरू हो जाते हैं।
द्य छत्तीसगढ़ मंत्रालय में भी बीते 22 वर्षों से सुबह 10 बजे कामकाज शुरू हो जाता है।
द्य जिला कार्यालय 10 बजे शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आसानी होगी।
द्य जिला कार्यालय का अमला शहर में ही रहता है। इसलिए आवाजाही में दिक्कत नहीं।
द्य घरेलू काम सुबह जल्द निपटाकर 10 बजे पहुंचा जा सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news