रायपुर

सहायक विखं शिक्षा अधिकारियों ने वन टाइम प्रमोशन मांगा, टेकाम ने मुख्य सचिव को भेजा मांग पत्र
11-Feb-2022 5:30 PM
सहायक विखं शिक्षा अधिकारियों ने वन टाइम प्रमोशन मांगा, टेकाम ने मुख्य सचिव को भेजा मांग पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी।
सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री प्रेम साय से मिलकर  वन टाइम प्रमोशन  सहित  अन्य विषयो पर चर्चा की।  

मालूम हो कि स्कूल शिक्षा विभाग में 2013 छ ग लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा के द्वारा सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी के 268 पदो भर्ती की गई थी। सीधी भर्ती द्वारा एकमात्र बैच में 221 अधिकारी राज्य के विभिन्न 168 विकास खंडों में शैक्षणिक प्रशासन से संबंधित दायित्वों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर रहे हैं, किन्तु पदोन्नति के लिए निर्धारित अवधि पूरी हो जाने के बावजूद भी एबीईओ संवर्ग को किसी भी प्रकार की पदोन्नति, क्रमोन्नति नहीं दी गई है ।

ज्ञात हो कि प्रदेश के अनेक विकास खंडों में व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों को भी प्रभारी बीईओ का दायित्व आज भी धड़ल्ले से दिया जा रहा है।  छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा भर्ती पदोन्नति नियम 2019 के राजपत्र में स्पष्ट उल्लेखित प्रावधानों के बावजूद भी बीईओ एवं समकक्ष पदों पर असिस्टेंट बी ई ओ संवर्ग पदोन्नति के  अवसरों से वंचित हो रहे है।   एकेडमिक काडर द्वारा प्रभारवाद कराये जाने के कारण प्रभावित हो रहा है जबकि विद्यालयों में पहले से ही शिक्षक संवर्ग की कमी बनी हुई हैं।   सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने विभागाध्यक्ष  को सौंपे मांग पत्र में आग्रह किया है कि शासन द्वारा विभाग पदोन्नति हेतु महाअभियान चलाया जा रहा है अनेक वंचित सवर्गों को विभिन्न विभाग में सिंगल वन टाइम प्रमोशन दिया गया है।स्कूल शिक्षा विभाग में 2013 एबीईओ भर्ती परीक्षा से   सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य संवर्ग सीधी भर्ती द्वारा कार्य एकमात्र काडर है, सभी कार्यरत हेतु पदोन्नति अवधि पूर्ण हो गई है।

संघ के वरिष्ठ सदस्य डी बघेल के मुताबिक शैक्षणिक सेवा भर्ती पदोन्नति नियम 2019 में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार प्राचार्य वर्ग दो जिन्हें 5 वर्ष का अनुभव हो एवं एबी बीओ काडर से ही बीईओ एवं समकक्ष पदों पर पदोन्नति का प्रावधान किया गया है। उक्त संदर्भ में भी केवल 25त्न का अनुपात एबीईओ संवर्ग हेतु किये जाने से पदोन्नति के नैसर्गिक मानदंडों का पालन नही हो रहा है,फलत: एबीईओ कैडर बेहतर कार्य निष्पादन के बावजूद भी निर्धारित अवसर समय पर नहीं दिए जाने से बेहतर कार्य दशाओं की प्राप्ति से वंचित हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने  टेकाम से  आग्रह किया  है कि सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारियों के एकमात्र कैडर को सिंगल वन टाइम प्रमोशन दिया जाए।  मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल का मांग पत्र की मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला विशेष सचिव एवं संचालक लोक शिक्षण  सुनील जैन को आवश्यक निर्णय हेतु प्रेषित की गई है।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news