रायपुर

हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर हड़प लिए 78 हजार
14-Feb-2022 5:34 PM
हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर  हड़प लिए 78 हजार

रायपुर, 14 फरवरी ।   राजेंद्र नगर इलाके में एक और साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज हुआ है। अनजान शख्स ने फोन में संपर्क कर बैंक खाते से 78 हजार रुपए गायब कर दिए। सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। राजीव नगर पुलिस ने बताया प्रकाश सरोदे को झांसे में लेकर अज्ञात आरोपी ने ठगी की वारदात जी। प्रार्थी को पहले अनजान नंबर से फोन आया और उस शख्स ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का बताया। इंश्योरेंस के लिए अलग-अलग तरह के स्कीमों की जानकारी दी।

प्रार्थी के झांसे में आ जाने के बाद आरोपी ने फोन नंबर के जरिए ओटीपी जनरेट करा लिया। प्रार्थी ने जैसे ही ओटीपी की जानकारी दी उसके बैंक खाते से चंद मिनटों बाद ही रकम गायब हो गए। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का मैसेज मिलने के बाद ठगी होने का पता चला। प्रार्थी ने तुरंत राजेंद्र नगर थाना पहुंचकर अज्ञात फोन धार क के खिलाफ में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। शहर में रोज ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के मामले सामने आने के बाद पुलिस अनजान नंबरों से अलर्ट रहने अपील की है। साइबर फ्रॉड के लिए गिरोह अलग-अलग तरीकों से फोन धारकों के खातों से रकम गायब करने नेटवर्क जमा हुए हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news