रायपुर

नौ जिलों के 48 उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर कार्रवाई
14-Feb-2022 5:36 PM
नौ जिलों के 48 उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर कार्रवाई

बलौदाबाजार  के तीन उर्वरक केन्द्रों के लायसेंस निलंबित

रायपुर, 14 फरवरी । किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कल बेमेतरा, राजनांदगांव, रायपुर, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, दुर्ग, बलौदाबाजार, धमतरी एवं कवर्धा के 92 उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों एवं बिक्री केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इन केन्द्रों में उर्वरक विक्रय में अनियमितता पाये जाने पर 48 केन्द्रों पर कार्रवाई की गई है। टीम द्वारा बलौदाबाजार  के तीन उर्वरक केन्द्रों के लायसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार गरियाबंद  में 20 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से उर्वरक विक्रय में अनियमितता पाये जाने के कारण 18 केन्द्रों में विक्रय प्रतिबंध कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार बेमेतरा  में 08 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 02 केन्द्रों में अनिमियतता पाये जाने पर विक्रय प्रतिबंध कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। रायपुर तथा जांजगीर  में क्रमश: 15 एवं 5 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें रायपुर के  5 केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं जांजगीर में 2 केन्द्रों में विक्रय प्रतिबंध करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। दुर्ग  में 7 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें से 3 केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस एवं 1 केन्द्र को विक्रय प्रतिबंध कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार राजनांदगांव  में 4 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 3 केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बलौदाबाजार  में 18 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 3 केन्द्रों पर लायसेंस निलंबन की कार्यवाही की गयी एवं 3 केन्द्रों पर 21 दिवस के लिये विक्रय प्रतिबंध करते हुए 9 केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। धमतरी जिले में 10 केन्द्रों तथा कवर्धा  में 5 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जहाँ कोई अनियमितता नहीं पायी गयी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news