रायपुर

चार साल पहले कंपनी का टैक्स पटाने के बहाने सीए ने हड़पे लाखों
16-Feb-2022 4:53 PM
चार साल पहले कंपनी का टैक्स पटाने के बहाने सीए ने हड़पे लाखों

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 फरवरी। 
डीडी नगर थाना पुलिस ने एक सीए के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है एक कंपनी में काम करते हुए सीए ने टेक्स भरने के नाम पर संचालक से एक करोड़ रुपये से ज्यादा रुपये ले लिए लेकिन उसे जमा नहीं किया। रुपयों की हेरफेरी का खुलासा होने के बाद मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया आरेपी का नाम संजय सिन्हा है। संजय के खिलाफ में रोहित शर्मा ने एफआईआर दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया शिव शक्ति इंटरप्राइजेस के नाम से खुद को व्यवसाय है। कि  टैक्स संबंधित अधिक जानकारी न होने का फायदा उठाते हुए संजय ने फर्जीवाड़ा किया। असेसमेंट वर्ष 2018-19 का संजय कुमार सिन्हा द्वारा राशि 9,10,060/-रूपये टैक्स का बकाया होना बताते हुए रकम की मांग की गयी जिसका भुगतान करने पर बकायदा संजय ने रसीद दिया। इसके बाद अगले वर्ष के लिए 11,63,200/-रूपये कमांगे। संदेह व्यक्त करने पर स्वत: संजय कुमार सिन्हा से मिलकर चर्चा करने पर उसने मुझे कोई भी सही जानकारी नहीं दी गई। अपने व्यवसाय एवं इनकम टैक्स, सर्विस टैक्स, जी.एस.टी. का पासवर्ड संजय कुमार सिन्हा को दे दिए थे। उसने बिना मेरी जानकारी के पासवर्ड एवं ई-मेल आई.डी, मोबाईल बदलकर अपने हिसाब से नया पासवर्ड बना लिया। इसलिए टैक्स के संबंध में मुझे कोई भी जानकारी नहीं हो पाती थी। उनके द्वारा दिया गया कुछ दस्तावेज और चालान पर संदेह होने पर मेरे द्वारा संजय कुमार सिन्हा से आई.डी. पासवर्ड का मांग किया तो उनके द्वारा नहीं देने पर मैं संबंधित विभाग में जाकर आवेदन देकर नया यूजर आई.डी. व पासवर्ड प्राप्त किया साथ ही साथ अपना मोबाईल नंबर व ई-मेल आई.डी. अपडेट किया। इस तरह से उसने फर्जीवाड़ा किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news