रायपुर

10 : 30 बजे हुआ सूर्योदय, दोपहर बाद फिर छाए बादल, कल से मौसम रहेगा सामान्य
17-Feb-2022 5:49 PM
10 : 30 बजे हुआ सूर्योदय, दोपहर बाद फिर छाए बादल, कल से मौसम रहेगा सामान्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 फरवरी। गुरुवार को राजधानी और आसपास के शहरों की सुबह सुहानी रही। बादलों की वजह से सूरज साढ़े 10 बजे तक नहीं निकला। रायपुर, महासमुंद, दुर्ग में बारिश दर्ज की गई। इससे सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आई इस बदलाव के कारण बड़े बुजुर्गों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खासकर दमा और सांस की तकलीफ वाले मरीजों को दिक्कत हुई। वहीं सूर्य नमस्कार करने वाले योगियों को भी सूर्योदय का इंतजार करना पड़ा। कुछ घंटें मौसम खुला रहने के बाद शाम 4 बजे से फिर बादलों ने राजधानी को घेर लिया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बदलाव अपेक्षित ही था।

वैसे हवा की दिशा पूर्वी हो चुकी है। इसकी दिशा कल दक्षिण पूर्व होने की सम्भावना है। इसके कारण प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से गरम हवा चलेंगी। गुरूवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ अधिकतम और न्युनतम तापमान में वृद्धि होने की सम्भावना है। लेकिन आज बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों में शाम तक बारिश हो सकती है। लेकिन रात होते तक मौसम खुल जाएगा। शुक्रवार से मौसम साफ रहेगा। थोड़े बादल रह सकते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news