रायपुर

निगम लभांडी-दलदलसिवनी में देगा गरीबों को मकान
19-Feb-2022 5:16 PM
निगम लभांडी-दलदलसिवनी में देगा गरीबों को मकान

रायपुर, 19 फरवरी   रायपुर नगर निगम की मेयर इन कौंसिल की आज हुई बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए। निगम लभांडी एवं दलदल सिवनी में गरीबों को रहने के लिए छत देगा। इन दोनों ही स्थानों पर मकान बने हुए हैं। इस योजना का स्लोगन च्च्मोर मकान मोर आस पक्की छत के पूरा होही आस अब सब्बो के होही अपन पक्का आवासज्ज् रखा गया है।

शुक्रवार को मेयर इन कौंसिल की बैठक में नगर निगम के सन् 2022-23  के अनुमानित बजट का अनुमोदन किया गया। यह बजट मार्च में होने वाली निगम की सामान्य सभा में रखा जाएगा। देवी अहिल्या बाई होलकर की जयंती 31 मई एवं पुण्य तिथि 13 अगस्त पर तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जयंती 21 दिसम्बर एवं पुण्य तिथि 20 अक्टूबर को प्रतिवर्ष कार्यक्रम रखकर उनका पुण्य स्मरण करने का प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में कचना हाट बाजार निर्माण हेतु राज्य शासन से प्राप्त 1 करोड़ की स्वीकृति पर कार्य निविदा में बिलो राशि के तहत 28.6त्न कम पर कराया गया। उक्त कार्य बचत राशि से 28.60 लाख में पूर्ण करने प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। नगर निगम के नये जोन क्रमांक 9 का गठन पूर्व में किया जा चुका है।

वर्तमान में जोन 9 के लिए कोई भवन नहीं है। उक्त जोन कार्यालय वर्तमान में मोवा थाना के पास सामुदायिक भवन में अस्थायी रूप से लग रहा है। जोन 9 का नया भवन बनाने 1 करोड़ रू. का प्रस्ताव प्रथम स्तर पर तैयार किया गया है। बैठक में इस पर स्वीकृति प्रदान की गई। नगर निगम क्षेत्र में 4 स्थानों पर मोबाइल होर्डिंग रखने के प्रस्ताव को निरस्त करने के निर्देश दिये गए। साथ ही मोबाइल होर्डिंग के प्रकरणों में नवीनीकरण नहीं किये जाने एवं नवीन आवेदन पर विचार नहीं किये जाने का भी निर्देश दिए गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news