रायपुर

भाजपा गौ-माता के नाम से सिर्फ राजनीति करती है - कांग्रेस
23-Feb-2022 5:26 PM
भाजपा गौ-माता के नाम से सिर्फ राजनीति करती है - कांग्रेस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 फरवरी। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा बीफ निर्यातक कंपनियों के चंदा से झण्डा बैनर खरीदकर चुनाव लड़ती है, चुनाव में गौ माता के नाम से वोट मांगती है और सत्ता मिलने के बाद भाजपा के नेता बीफ खाने की सलाह देते हैं। ऐसी भाजपा से गौ सेवा की उम्मीद करना बेमानी है।

मरकाम ने कहा कि जिन राज्यो में भाजपा की सरकार है वहाँ आज तक पशुधन के लिए कोई योजना नही बनी है। वहाँ गौ वंश पशुधन सडक़ो में भटक रहे है उनके रहने खाने का कोई प्रबंध नही किया गया, पशुधन के चारागाह जमीन पर भी भाजपा के नेता और उनके समर्थक कब्जा कर लिए है। छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा की सरकार रही है उस दौरान भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग गौ सेवा के नाम से सरकारी अनुदान लेते थे और डकार जाते थे। भाजपा नेता के शगुन गौशाला में हजारों गायों की निर्मम हत्या, भूख, प्यास से हो गई थी। गायों के  मांस को बेचने के लिए भाजपा नेता ने गायों को भूखा रखा उन्हें पानी में डुबोया और पैरा भूसी में दबाया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बताएं भाजपा शासित राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा सहित भाजपा शासित राज्यों में छत्तीसगढ़ की तरह ही कितने गोठानों का निर्माण किया गया है? पशुधन के रहने, खाने का क्या प्रबंध किया गया है? पशुपालकों के लाभ के लिए क्या योजना बनाई गई है?

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news