रायपुर

होटल पहुंचे रिटायर्ड रेलवे कर्मी की संदिग्ध मौत, घरवालों का पता नहीं
24-Feb-2022 4:55 PM
होटल पहुंचे रिटायर्ड रेलवे कर्मी की संदिग्ध मौत, घरवालों का पता नहीं

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 फरवरी । 
नहरपारा के होटल पिनाका में बुधवार की रात एक रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी की संदिग्ध मौत हो गई। छत से नीचे कर्मचारी को मृत हालत में देखा गया। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर मर्ग कायम किया। होटल में दिए गए आधार कार्ड के आधार पुलिस ने पते पर परिजनों से संपर्क की कोशिश लेकिन उनके किसी भी घरवालों का पता नहीं चला। पुलिस की जांच में मालूम हुआ है आधार कार्ड में जो नाम दर्ज उसमें विनय कुमार झा लिखा हुआ है। उसने खुद को रेलवे से रिटायर्ड टीटीई होना बताया था। विनय की उम्र लगभग 62 वर्ष है। पुलिस की जांच में पता चला है आधार कार्ड में कुशालपुर जाकर परिजनों की कोशिश की गई थी लेकिन अगले दिन भी कुछ नहीं चल सका। अभी यह घटना हादसा है या फिर कुछ और मामला है, इस बिंदू पर भी जांच चल रही है। गंज पुलिस के मुताबिक मृतक की होटल में एंट्री 27 दिसंबर 2021 से है। वह तीन महीने पूर्व से होटल के कमरे में है। इस दौरान यह जानकारी हुई है कि उसका होटल में बकाया भी था। दिन बढऩे के साथ बिल भी काफी बढ़ चुका था, लेकिन इसका भुगतान नहीं हो सका था। कर्मचारियों से पूछे जाने पर बताया गया है कि रिटायर्ड कर्मचारी ने बकाया को लेकर विवाद की कोशिश की थी। कर्मचारियों के बिल पटाने की बात कहने पर विवाद के हालात बने थे, लेकिन कर्मचारी कमरे से वापस लौट आए थे कि रात करीब साढ़े दस बजे के बाद चीखने की आवाज सुनी। जब छत की तरफ भागे तभी तीन माले के नीचे विनय को मृत हालत में देखा। शव एक नाले में फंसा हुआ था जिसे पुलिस ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके तुरंत बाद मर्ग कायम कर जांच तेज की। पुलिस का आशंका यह भी है कि मृतक कई दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। यही वजह है कि वह डिप्रेशन में रहा होगा। इसलिए जब कर्मचारियों ने होटल के बिल के भुगतान के लिए दबाव बनाया तभी उसने अप्रिय घटना को अंजाम देने छत से छलांग लगा लिया। बहरहाल हर एक बिंदुओं पर  जांच चल रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news