रायपुर
10 किलो गांजा के साथ एक और गिरफ्तार
25-Feb-2022 4:46 PM
![10 किलो गांजा के साथ एक और गिरफ्तार 10 किलो गांजा के साथ एक और गिरफ्तार](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1645787776LACK_BOX__GGG_-_Copy.jpg)
रायपुर, 25 फरवरी । सिविल लाइन पुलिस ने 10 किलोग्राम गांजा के साथ निलेश शर्मा युवक को गिरफ्तार किया। निलेश की गिरफ्तारी बीते दिनों चलाए गए अभियान में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर की गई है। निलेश के खिलाफ धारा 20बी, 21बी, 21सी नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी निलेश शर्मा सरायपाली महासमुंद का निवासी है। नीलेश से जब्त गांजे की कीमत एक लाख रूपए बताई गई है। बीते सप्ताहभर में नारकोटिक्स सेल की यह 6वीं बड़ी कार्यवाही है। इस कारोबार में संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रहीं है।
विस्तृत पूछताछ जो भी नाम सामने आएंगे उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।