रायपुर

शॉपिंग हो गई और इंजीनियर को पता भी नहीं चला, फ्लिपकार्ट एकाउंट से रकम गायब
25-Feb-2022 5:31 PM
  शॉपिंग हो गई और इंजीनियर को पता भी नहीं चला, फ्लिपकार्ट एकाउंट से रकम गायब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 फरवरी। आरंग क्षेत्र में रेलवे में पदस्थ एक इंजीनियर से ऑन लाइन ठगी हुई है। अज्ञात शख्स ने इंजीनियर के बैंक खाते से एक लाख रुपये के शॉपिंग करते हुए रकम गायब कर दिए। अलग-अलग वॉलेट के जरिए बैंक की ई-तिजोरी में सेंध लगा दी। फ्लिपकार्ट के लिंक में जाकर अज्ञात ने एक लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया। आरंग पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की है। पुलिस ने बताया, राजा सिन्हा रेलवे में इंजीनियर है। पोस्टिंग मेटामुडली में है लेकिन रहना आरंग क्षेत्र के सुमन कॉलोनी में होता है। 20 फरवरी करीब शाम 05.00 बजे साईड से काम करने के बाद घर पहुंचा था। तभी मोबाइल फोन में एक ओटीपी नंबर जनरेट हो गया। चंद सेकंड बाद ही खाते से एक लाख रुपये कट जाने का पता चला। कटौती के बारे में बैंक से जानकारी ली, तब बताया गया कि खाता से ऑन लाइन शॉपिंग के लिए एक लाख रुपये वॉलेट से निकले। जबकि उन्होंने किसी भी ऑन  लाइन साइट पर विजीट ही नहीं किया था। फ्लिपकार्ड के लिंक के जरिये किसी अज्ञात शख्स ने उन्हें धोखाधड़ी का शिकार बना लिया। दो दिन बाद बैंक से स्टेटमेंट मिला, जिसके बाद थाना आकर एफआईआर दर्ज कराया। हाल के दिनों में ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनियों के वॉलेट से रकम निकालने की घटनाएं बढ़ गई है। इनकी पता साजी में साइबर सेल और पुलिस को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है। पुलिस का अमला प्रशिक्षित न होने के कारण इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर पा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news