रायपुर

कांग्रेस संगठन के चुनाव अप्रैल से, अगले एक माह में तीन लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
26-Feb-2022 5:03 PM
कांग्रेस संगठन के चुनाव अप्रैल से, अगले एक माह में तीन लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

सीएम बघेल के साथ पीआरओ हुसैन उमर दलवई और सचिव चंदन यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी।
कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक शनिवार को दोपहर हुई। इसमें  कांग्रेस संगठन चुनाव एवं सदस्यता अभियान के संबध में चर्चा की गई।
इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव उपस्थित थे। कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए एआईसीसी द्वारा नियुक्त प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई सहित सहायक प्रदेश निर्वाचन अधिकारियों अजय शर्मा, नीरज बसोई भी शामिल हुए। प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ- विभागों के प्रदेश अध्यक्षों एवं डिजिटल मेम्बरशिप के प्रभारियों के साथ सदस्यता अभियान के संबध में चर्चा की गई।  

इस दौरान बताया गया कि छत्तीसगढ़ को 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था। चार महीनों के दौरान लगभग 7 लाख से अधिक सदस्य बनाए गए हैं। इसकी धीमी गति पर नाराजगी जताई गई, साथ ही अगले 30 दिनों में 3 लाख सदस्य बनाकर लक्ष्य पूरा करने की बात कहीं। चुनाव प्रभारी हुसैन उमर ने कहा कि सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सूत्रों के अनुसार संगठन चुनाव अप्रैल से कराए जाएंगे। इसमें पहले प्राथमिक समिति, ब्लॉक और अंत में जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे। इसके लिए अलग से डीआरओ की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष का अहम चुनाव अगस्त में कराने की तैयारी है। मोहन मरकाम दो वर्ष पूर्व हाईकमान के इंटरव्यू के बाद पीसीसी चीफ नियुक्त किए गए थे। उन्हें भूपेश बघेल के सीएम बनने के बाद अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news