रायपुर

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आवेदनों की संख्या में 57 फीसदी की वृद्धि
26-Feb-2022 7:58 PM
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आवेदनों की संख्या में 57 फीसदी की वृद्धि

लोक सेवा केंद्र से अब तक 1.76 करोड़ से अधिक नागरिक  सेवाएं मिलीं

समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाइन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  26 फरवरी।
ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंर्तगत स्थापित लोक सेवा केन्द्रों द्वारा विगत छः माह में प्रति माह औसतन 3 लाख से अधिक नागरिक विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन कर रहे हैं। आवेदनों में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 57 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री समीर विश्नोई ने बताया कि राज्य में विभिन्न विभागों की 126 से अधिक नागरिक सेवाएं निर्धारित समय सीमा में दी जा रही हैं। नागरिकों को जनोपयोगी सेवाओं की उपलब्धता के लिए राज्य में 1475 लोक सेवा केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

समीर विश्नोई ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के सुचारू संचालन के लिए और नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए चिप्स द्वारा हेल्पडेस्क का संचालन भी किया जाता है, जिसका नम्बर 0771-4013758 है। इस परियोजना की समय-समय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्तर पर समीक्षा भी की जाती है।

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल नागरिक सुविधाओं के लिए बनाया गया है और यह सातों दिन चौबीस घंटे की तर्ज पर कार्य कर रहा है। ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में दस्तावेजों को अपलोड करने का कार्य मुख्यत: सम्बन्धित लोक सेवा केंद्र,  सी.एस.सी. केंद्र तथा चॉइस सेंटरों द्वारा किया जाता है। हेल्प लाईन नम्बर में विगत 15 दिनों में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक कुल 93 शिकायतों का निराकरण किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news