रायपुर

सदस्यता अभियान में ढिलाई, कांकेर-बेमेतरा के अध्यक्ष हटाए गए, कार्यकारिणी भंग, 41 पदाधिकारियों को नोटिस
02-Mar-2022 5:16 PM
सदस्यता अभियान में ढिलाई, कांकेर-बेमेतरा के अध्यक्ष हटाए गए, कार्यकारिणी भंग, 41 पदाधिकारियों को नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 मार्च।
छत्तीसगढ़  युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान में निष्क्रियता को लेकर बेमेतरा और कांकेर की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। वहां के जिलाध्यक्षों को भी हटा दिया गया है। अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पा?ी के निर्देश पर प्रभारी महासचिव अशरफ हुसैन ने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि, कांकेर और बेमेतरा जिलाध्यक्ष सहित पूरी जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। अभी तक कांकेर में पंकज वाधवानी और बेमेतरा में गुलजार अली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। संगठन ने प्रदेश के 41 अन्य पदाधिकारियों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संगठन ने इन पदाधिकारियों को जवाब देने के लिए पांच दिनों का समय दिया है। कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई 28 फरवरी को राजीव भवन में हुई समीक्षा बैठक में वरिष्ठ नेताओं की ओर से जताई गई नाराजगी के बाद लिया गया है। डिजिटल सदस्यता अभियान की समीक्षा से जुड़े इस बैठक में ये पदाधिकारी मौजूद नहीं थे। उनकी ओर से सदस्यता अभियान में कोई खास योगदान नहीं दिखा। एआईसीसी के सचिव और प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम दोनों नेताओं ने इस निष्क्रियता पर नाराजगी जताई थी। इस महीने के अंत तक 3 लाख सदस्य बनाने हैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नवम्बर 2021 में सदस्यता अभियान शुरू किया था। उस समय राज्य में पार्टी के 4 लाख से कुछ ही अधिक सदस्य थे। कांग्रेस ने 10 लाख सदस्य पार्टी के साथ जो?ने का लक्ष्य लेकर काम शुरू किया। इसमें उन लोगों को भी शामिल किया गया है जो पहले से कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर से सदस्यता ली। अभी तक कांग्रेस मुश्किल से 8 लाख सदस्य बना पाई है। काम पूरा नहीं हुआ तो संगठन ने 31 मार्च तक और तीन लाख लोगों को पार्टी से जो?ने का नया लक्ष्य तय किया है।

एनएसयूआई का विस्तार, 16 जिलाध्यक्षों में एक भी युवती नहीं
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें उन्होंने तीन उपाध्यक्ष, 13 महासचिव, और 16 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, और प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी ने इन नियुक्तियों को अपनी मंजूरी दी है। जारी सूची के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्षों मेें आदित्य बिसेन, नरेन्द्र यादव, पूर्णानंद साहू शामिल हैं। वहीं प्रदेश महासचिव के पद पर अख्तर अली, अर्पित केसरवानी, फराज अहमद, गौतम, हेमंत पाल, हिमांशु जायसवाल, जलील अहमद, एम ज्योतिराव, पुनम तिवारी, संदीप साव, शिवराज सिंह, शुशांक मिश्रा, स्वप्निल सिन्हा होंगे। 16 जिलाध्यक्षों में किसी भी युवती को स्थान नहीं मिला है। जिलाध्यक्षों में विवेक यदु बलौदाबाजार, राजू साहू बेमेतरा, अंकित सिंह बीजापुर, राजा देवांगन धमतरी, गुरलीन सिंह दुर्ग, अनुज ताम्रकार गोरेला-पेंड्रा, अंकित सिंह सिसोदिया जांजगीर-चांपा, शीतेश चंद्रवंशी कवर्धा, सुमीत राय कांकेर, दीपक वर्मा कोरबा, मितेश चंद्राकर मुंगेली, आरीफ हुसैन रायगढ़, अमर झा राजनांदगांव, चंद्रकांत चौधरी सूरजपुर, कृष्णा ठाकुर सुकमा, और खुशवंत चंद्रा सक्ती शामिल हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news