रायपुर

मौसम: राजधानी में दोपहर तक बादलों की ओट
03-Mar-2022 5:40 PM
मौसम: राजधानी में दोपहर तक बादलों की ओट

रायपुर, 3 मार्च। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का मौसम उथल-पुथल से गुजर रहा है।इस.वजह से राजधानी  में गुरुवार सुबह  अपने तेजस्विता से सूरज निकला लेकिन 10 बजे के बाद वह  बादलों की आड़ में आ गया। उधर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ओलावृष्टि का खतरा  बताया है।  विभाग के अनुसार  मुंगेली, बिलासपुर और कोरबा जिले में ओलावृष्टि हो सकती है।ओलों की यह बरसात रात 8.30 बजे तक होने की अधिक संभावना जताई जा रही है।अगर ओले गिरते हैं तो फसलों के नुकसान होने की आशंका है।

रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के  त्वरित पूर्वानुमान के मुताबिक शाम 4.30 बजे से रात 8.30 बजे तक मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा और उससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने और तेज हवा की अति संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का मौसम उथल-पुथल से गुजर रहा है। मंगलवार शाम बिलासपुर, पेण्ड्रा और सरगुजा के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात दर्ज की गई है। इस सप्ताह रविवार और सोमवार को भी करीब आधा दर्जन जिलों में एक-दो स्थानों पर बरसात हुई।

मौसम विभाग ने बताया है, अभी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर पछुवा हवाओं के बीच एक ट्रफ बना हुआ है। इस बीच अंडमान सागर के पास एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है। इसके प्रभाव से मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बन सकता है। इसी बीच दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बढ़ गई है। इस विक्षोभ के प्रभाव से 3 मार्च को भी प्रदेश में बरसात हो सकती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news