रायपुर

खमतराई में दो लोगों ने घोंपा चाकू, पुलिस की गश्त?
03-Mar-2022 5:52 PM
खमतराई में दो लोगों ने घोंपा चाकू, पुलिस की गश्त?

पंद्रह दिनों के अंदर राहगीरों से मारपीट के आधा दर्जन मामले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 मार्च। शिवानंद नगर में बुधवार की रात दो अज्ञात लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। अंजान युवकों ने रास्ता रूकवाकर पहले झगड़ा किया इसके बाद पेट में चाकू घोंपने की कोशिश की। प्रार्थी युवक ने खुद को किसी तरह बचाने की कोशिश की लेकिन चाकू का हिस्सा जांघ में जा घुसा। गंभीर चोट आने के बाद उसने थाना में सूचना दर्ज कराई। पुलिस ने गुरूवार के दोपहर तक आरोपियों को ढूंढ नहीं पाई।

खमतराई थाना में लव कुमार सिंह ने दो अंजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। लव का कहना है वह करीब 11.50 बजे  हनी बग्गा के घर के सामने शिवानंद नगर पहुंचा था। तभी अज्ञात लोगों ने विवाद करते हुए चाकू घोंपा। लव अपने दोस्त संभव से मिलने उसके घर शिवानंद नगर गया था। वापसी करने के दौरान अंजान लोग उससे उलझ गए। प्रार्थी ने बताया, जब वह गुजर रहा था तभी किसी ने आवाज लगाया मै नही सुना आगे बढ गया। तभी दो लडक़े आ गये क्यो नही सुनता है कहकर मां बहन की अश्लील गाली देकर जान से मारने की नियत से पेट पर चाकू से वार किया। दो में से एक शख्स ने स्कार्प पहन रखा था।

खमतराई शराब भ_ी जाने वाले रास्ते में भी राहगीरों से मारपीट और लूट की घटनाएं बढ़ी है। थाना के रिकार्ड में पंद्रह दिनों के भीतर आधा दर्जन से ज्यादा लोग बदमाशों का शिकार हुए हैं। कुछ रोज पहले ही एक युवक को ठेला लेकर जाते वक्त अज्ञात लोगों ने रोक लिया। इसके बाद रुपयों की मांग की, नहीं देने के बाद हमलावरों ने उसे चोटिल कर दिया। शराब दुकान के पास पहुंचे दो रिश्तेदारों से भी कुछ लोगों ने पैसे लूटने मारपीट की थी आज तक उन्हें पकड़ा नहीं गया। इलाके में राह चलते लोगों से मारपीट आम है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news