रायपुर

महिला सशक्तिकरण पर भाजपा ने हमेशा दिखावा किया-बघेल
07-Mar-2022 4:53 PM
महिला सशक्तिकरण पर भाजपा ने हमेशा दिखावा किया-बघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मार्च । 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां बीटीआई ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा भाजपा ने महिला सशक्तिकरण का हमेशा दिखावा किया है। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के अधिकारों का हनन हुआ है। बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ की संस्कृति में महिलाओं का ऊंचा स्थान है। यहां मातृशक्ति का हमेशा सम्मान हुआ है। दुनिया में जो नहीं हुआ वह छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने कर दिखाया। महिलाएं आर्थिक भागीदारी में भी पिछे नहीं है। छत्तीसगढ़ की महिलाएं अब गोबर से बिजली बनाएंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा भी सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हैं।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया भी सम्मेलन में शामिल हुए। 5 से 8 मार्च तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित मड़ई में राज्य की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी के स्टालों का भी अवलोकन किया।

भूपेश बघेल ने महिला सम्मेलन में कौशल्या मातृत्व योजना की हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक वितरित कर इस योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत द्वितीय पुत्री के जन्म पर महिला हितग्राहियों को एक मुश्त 5 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाते है ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news