रायपुर

संघ प्रमुख सिदार ने भाजपा विधायकों से की चर्चा, अजय के यहां भोज भी
07-Mar-2022 6:29 PM
संघ प्रमुख सिदार ने भाजपा विधायकों से की चर्चा, अजय के यहां भोज भी

विस पहुंची राज्यपाल सुश्री उइके का स्वागत करते हुए सीएम बघेल, स्पीकर डॉ. महंत, नेता प्रतिपक्ष कौशिक।

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 मार्च। संघ के प्रांत प्रचारक प्रेम सिंह सिदार ने रविवार रात भाजपा विधायकों और महामंत्रियों की बैठक ली। बैठक आज शाम को ही तय की गई थी। बैठक पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के मौलश्री विहार निवास में करीब दो घंटे चली। इसमें पूर्व सीएम रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक समेत सभी 14 विधायक और महामंत्रियों में नारायण चंदेल , किरण देव और भूपेंद्र सवन्नी शामिल हुए। विस के सत्र के पहले संभवत: संघ प्रमुख द्वारा ली गई पहली बैठक बताई जा रही है।,सत्र में  धर्मांतरण जैसे मामलों को  प्रमुखता से उठाने मार्गदर्शन दिया गया।  सिदार ने सभी विधायकों को कार्यकर्ताओं से मेलजोल बढ़ाने और समन्वय पर भी जोर दिया।बैठक के बाद रात्रि भोज भी हुआ। पहले यह बैठक बृजमोहन अग्रवाल के घर  होनी थी, लेकिन उनके महासमुंद दौरा तय होने के कारण चंद्राकर के यहां  हुई। यह भी बताया गया कि संघ प्रमुख हर माह ऐसी बैठकें करना तय किया है। पिछले माह डा. सिंह के यहां हुई थी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news