रायपुर

3 साल में सरकार ने साढ़े 51 हजार करोड़ कर्ज
08-Mar-2022 5:06 PM
3 साल में सरकार ने साढ़े 51 हजार करोड़ कर्ज

रायपुर, 8 मार्च। राज्य सरकार ने दिसंबर 2018 से जनवरी 2022 तक साढ़े 51 हजार करोड़ से अधिक कर्ज लिया है। यह जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के सवाल के लिखित जवाब में सीएम ने बताया कि दिसंबर 2018 से जनवरी 2022 तक राज्य सरकार द्वारा कुल 51 हजार 515 करोड़ कर्ज लिया गया है। उक्त अवधि में कुल 11 हजार 502 करोड़ कर्ज का भुगतान, और 15691 करोड़ ब्याज का भुगतान किया गया है।  सीएम ने केन्द्र सरकार के द्वारा 568 करोड़ ब्याज मुक्त ऋण दिया गया है
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news