रायपुर

बैरियर से साढ़े 64 करोड़ से अधिक राजस्व
08-Mar-2022 5:11 PM
बैरियर से साढ़े 64 करोड़ से अधिक राजस्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मार्च।
अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थापित बैरियर से 8 माह में साढ़े 64 करोड़ से अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है। यह जानकारी परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
कांग्रेस सदस्य कुलदीप जुनेजा ने जानना चाहा कि अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थापित बैरियर से 1 जुलाई 2021 से 31 जनवरी 2022 की अवधि में परिवहन विभाग को कितना राजस्व प्राप्त हुआ है? इसके लिखित जवाब में परिवहन मंत्री ने बताया कि अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थापित बैरियर से 1 जुलाई 2021 से 31 जनवरी 2022 की अवधि में परिवहन विभाग को 64 करोड़ 69 लाख से अधिक की राजस्व प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि यह राजस्व 22 जुलाई 2020 से 1 जनवरी 2022 की अवधि में प्राप्त राजस्व से 27 करोड़ 53 लाख अधिक है। इस दौरान बैरियर में 11 लाख 57 हजार की कमी परिलक्षित हुई है। राजस्व में कमी के कारण बैरियर से वाहनों की आवाजाही कम होना है। कांग्रेस सदस्य डॉ. प्रीतम राम के सवाल के लिखित जवाब में परिवहन मंत्री ने बताया कि सरगुजा जिले में परिवहन विभाग द्वारा 2019-20 से 31 जनवरी 2022 तक 10362 वाहनों पर कार्रवाई कर 2 करोड़ 41 लाख से अधिक की जुर्माना राशि वसूली।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news