रायपुर

हादसे में जख्मी महिला की मौत, नहीं हो पाई पहचान
09-Mar-2022 4:36 PM
हादसे में जख्मी महिला की मौत, नहीं हो पाई पहचान

मंदिर हसौद थाना से जुड़ा मामला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च।
मंदिर हसौद थानांतर्गत ग्राम छतौना में दस फरवरी को अज्ञात वाहन की चपेट में आई बुजुर्ग की उपचार के दौरान डीकेएस अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया। मृत महिला की कई दिनों बाद भी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया, अज्ञात महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष है। दिन के समय रास्ते से गुजरते वक्त अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। सिर व शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोंटे आने के बाद डायल 112 की मदद से महिला को अस्पताल रिफर किया गया। लंबे समय के उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। आखिर सात मार्च को डॉक्टरों ने महिला के मौत होने की पुष्टि कर दी। मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया।

विधानसभा थानांतर्गत शांति सरोवर मुख्य मार्ग में सात मार्च को सडक़ दुर्घटना में एक बालक की मौत हो गई। 11 वर्षिय अंश शुक्ला अपने बड़े भाई के कुश के साथ घर जा रहा था। शाम के वक्त शांति सरोवर के पास से गुजरते वक्त संभवतया किसी भारी वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया। सिर के बल गिर जाने की वजह से अंश को गंभीर चोंटे आई। जब नजदीकी अस्पताल लेकर गए उपचार के दौरान अंश की मौत हो गई। हादसे के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news