रायपुर

कोई नया कर नहीं, स्थापना व्यय 26 हजार करोड़ का
09-Mar-2022 4:40 PM
कोई नया कर नहीं, स्थापना व्यय 26 हजार करोड़ का

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च।
सीएम भूपेश बघेल के द्वारा आज पेश बजट में सरकार के स्थापना व्यय पर 26769 करोड़ रूपए का खर्च आएगा, जबकि पूंजीगत संपत्ति निर्माण (भवन, पुल-पुलिया, सडक़) पर 9297 करोड़ खर्च किए जाएंगे। जबकि अन्य खर्चों के लिए 12 हजार करोड़ रखे गए हैं। सीएम बघेल ने बताया कि बीते सालों में केन्द्रीय करों में हमारी हिस्सेदारी लगातार कम की जाती रही है। अब जून से जीएसटी क्षतिपूर्ति भी मिलना बंद हो जाएगा। इसकी भरपाई के लिए हम राज्य का आय बढ़ाने पर जोर देंगे। लेकिन हम कोई नया कर नहीं लगा रहे हैं। आय बढ़ाने हमने करावर्धन प्रकोष्ठ का गठन किया है। सीएम ने दावा किया कि राज्य पर ऋणभार जीडीपी का 22 प्रतिशत है, जो केन्द्र और अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है।

बजट पेश करने के बाद पत्रकारों से चर्चा में सीएम बघेल ने कहा हम पर सबसे बड़ा बोझ नया रायपुर के लिए पिछली सरकार द्वारा लिया गया कर्ज, और उसकी ब्याज अदायगी है। हजारों करोड़ों के कर्ज का ब्याज हम पटा रहे हैं। आबादी बढ़ाने सीएम हाऊस, राज्यभवन, और मंत्री बंगले बन जाएंगे, तो हम वहां रहने जाएंगे इससे आबादी और बढ़ेगी। वरना अभी खिडक़ी, दरवाजे सब गायब हो रहे हैं। बजट में बोधघाट योजना का उल्लेख न होने पर सीएम ने कहा इसे लेकर स्थानीय स्तर पर सहमति नहीं बन पा रही है। इसे लेकर लोगों का आंदोलन भी चला। सरकार का निर्णय है सहमति बनने पर ही लागू करेंगे। सीएम ने कहा कि  खनिज रायल्टी, और भूमि पंजीयन से बड़ी आय हुई है।

बजट एक नजर
कुल आय 1 लाख 4 हजार करोड़
कुल व्यय 1 लाख 4 हजार करोड़
राजस्व व्यय 88372 करोड़
पूंजीगत व्यय 15241 करोड़
राजस्व आधिक्य 702 करोड़
सकल वित्तीय घाटा 14600 करोड़
राजस्व व्यय का ब्रेकअप
वेतन भत्ते 26769 करोड़
मजदूरी 1072
ऑफिस व्यय 1007
मेन्टेनेंस 1086
छात्रवृत्ति 1070
पेंशन 7573 करोड़
आर्थिक सहायता 7761
अनुदान 26781
पूंजीगत व्यय ब्रेकअप
बड़े निर्माण 4814 करोड़
लघु निर्माण 1386
मशीनरी खरीदी 271 करोड़
पूंजीगत संपत्ति एवं अन्य निर्माण 9297
अन्य खर्चे 12 हजार करोड़

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news