रायपुर
झाड़ू बेचने निकला युवक हादसे का शिकार
09-Mar-2022 6:03 PM
![झाड़ू बेचने निकला युवक हादसे का शिकार झाड़ू बेचने निकला युवक हादसे का शिकार](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1646829187642416665G_LOGO-001.jpg)
रायपुर, 9 मार्च। अभनपुर के उल्बा मार्ग में बुधवार की सुबह छह बजे एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। झाड़ू बेचने निकले बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक डीडाभाठा रानीतराई जिला दुर्ग का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम दीपेश पारधी है। हादसे में मौत हो जाने की सूचना उसके परिचितों ने दी। दीपेश रोज की तरह अपनी दोपहिया में झाड़ू बेचने के लिए निकला था। सुबह पाटन उल्बा मार्ग में आने के बाद संभवतया पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया।
पीछे से दोपहिया को ठोकर मारने के बाद दीपेश सडक़ में गिरने के बाद सीधे भारी वाहन की चपेट में आ गया। कुचलेे जाने पर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीर जब तक लापरवाह चालक को पकड़ पाते वह फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।