रायपुर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंत्रालय में कई स्पर्धाएं, अभिलाषा, उर्मिला, अंकिता, और आकांक्षा विजयी
09-Mar-2022 6:06 PM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंत्रालय में कई स्पर्धाएं, अभिलाषा, उर्मिला, अंकिता, और आकांक्षा विजयी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ मंत्रालय में विविध कार्यक्रमों के आयोजन की धूम रही। जहाँ एक ओर महिला कर्मचारी/अधिकारियों को संघ के पदाधिकारी घूम - घूम कर बधाई और शुभकामनाएँ देने निकले तो वही संघ के महिला विंग की पदाधिकारियों पिंकी साहू, ज्योति बंजारे, सुधा साहू, अन्नूरानी टोप्पो, राजमणि तिर्की, पुष्पलता कौशिक, तुलिका रावटे सहित मंत्रालय के विभिन्न विभागों में पदस्थ 100 से अधिक महिला अधिकारी/कर्मचारियों ने भूतल स्थित हॉल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिला शक्ति का मंत्रालय और राज्य सेवाओं में महिलाओं की महत्ता से लेकर सुरक्षा तक के विविध पहलुओं पर चर्चा की गई। सभी महिलाएँ विविध परिधानों में सजी धजी और प्रसन्न नजऱ आई।

इसी अवसर पर मंत्रालय स्थित हृढ्ढष्ट में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रात: 10:30 से ही रंगोली प्रतियोगिता सबके आकर्षण का केंद्र रहा जिसमें विविध टीमों के रूप में प्रतिभागी शामिल हुए। प्रियंका, उर्मिला और स्वाति, अभिलाषा, अंकिता, राधिका और आकांक्षा, संजू, अलका और वर्षा के साथ रुकसार और ग्रुप ने अपने हाथों का हुनर रंगोली के रंगो से उकेरा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुष्पा साहू, संयुक्त सचिव, खनिज विभाग एवं पूनम सोनी, ह्रस्ष्ठ मुख्य सचिव कार्यालय रही। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओ के योगदान पर चर्चा हुई एवं एक डॉक्यूमेंट्री की प्रस्तुति चर्चा का विषय रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news