रायपुर

सूने मकान में फिर नगदी-गहने ले उड़े शातिर
10-Mar-2022 4:48 PM
सूने मकान में फिर नगदी-गहने ले उड़े शातिर

गुढिय़ारी क्षेत्र में वारदात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मार्च।
गुढिय़ारी इलाके में रहने वाले एक लेबर के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। सूने मकान में रात के वक्त ताला तोडक़र शातिर यहां से नगदी रकम 32 हजार रुपये के साथ महंगे जेवरात गायब कर दिए। लेबर का काम करने वाले विनोद कुमार सिंह छह फरवरी को अपने परिवार के साथ रायबरेली विवाह कार्यक्रम में गया हुआ था। इसी दौरान अगले दो दिन बाद ही उसके पड़ोसी ने घर में ताला टूटा होने की जानकारी दी। घर में सामान बिखरे होने के बारे में भी बताया। जब सपरिवार आठ फरवरी को अपने घर लौटे तभी अंदर के कमरों में तलाशी ली। आलमारी का लॉकर क्षतिग्रसत मिला। अंदर बॉक्स जांचने पर इसमें से महंगे जेवरात गायब मिले। लॉकर में यूपी जाने के पहले उन्होंने नगदी रकम 32 हजार रुपये भी सुरक्षित रखे थे, अज्ञात चोरों ने उसे भी गायब कर दिया। चोरी के बारे में तुरंत गुढिय़ारी थाना पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। चोरों ने आलमारी में रखे सोने की जेटंस अंगूठी 2 नग 6.460 ग्राम लेडिस अंगूठी 1 नग, सोने का चैन 5.880 ग्राम, सोने का बाला वजन 2.180 ग्राम एवं चांदी का कंडली 8 ग्राम, चांदी का पायल एक नग, फैंसी पायल एक जोड, 3 जोडी बिछिया, 8 चांदी का सिक्का चुराया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस लोकल चोर गैंग की तलाश में है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news