रायपुर

एकात्म परिसर में जश्न, आप ने खिलाई मिठाई और राजीव भवन में सन्नाटा
10-Mar-2022 4:57 PM
एकात्म परिसर में जश्न, आप ने खिलाई मिठाई और राजीव भवन में सन्नाटा

जनता ने कर दिया बड़बोलों का काम तमाम -भाजपा

रायपुर, 10 मार्च। यूपी, उत्तराखंड, और गोवा में भाजपा को मिली बड़ी जीत का जश्न रायपुर में भी मना। शहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकात्म परिसर में आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। इनका नेतृत्व अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाम को जयस्तंभ चौक पर आम लोगों के लिए मिठाई वितरण का कार्यक्रम रखा। इस जीत के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने योगी आदित्यनाथ को फोन कर कहा कि आपकी जीत के साथ पूरा छत्तीसगढ़ है। वहीं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सीएम भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि घर आ जाओ आलमपना असम और यूपी में भाजपा कार्यकर्ताओं को खुशी देते हो। छत्तीसगढ़ में कैसा बैर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। साय ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और वहां के कांग्रेसी स्टार प्रचारक तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर तंज कसा है। विष्णुदेव साय ने कहा कि यूपी में इनका गुब्बारा फूट गया।मोदी का नाम, योगी का काम उत्तर प्रदेश में भरपूर असर कर गया और जनता ने बड़बोलों का काम तमाम कर दिया।

कांग्रेस खारिज नहीं, प्रतिपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी मिली है-शुक्ला
 प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये। जनादेश का सम्मान है। पांचों ही राज्यों में चुनाव दो दलों के मध्य सीधे नहीं बहुकोणीय थे। जनता ने कांग्रेस को खारिज नहीं किया अपितु चार राज्यों में कांग्रेस को प्रतिपक्ष की जवाबदारी दी है। कांग्रेस इन राज्यों में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हम संगठनात्मक रूप से मजबूत हुये। पंजाब में हमारी दो बार से सरकार थी उसके खिलाफ एन्टी इन्कम्बेंसी होना स्वाभाविक था। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड में हमारे अपेक्षाओं पर ठेस लगी है। इन परिणामों से हम हताश नहीं हुये है। कांग्रेस संगठनात्मक रूप से अपने आपको और मजबूत करेगी। आने वाला कल हमारा है।

पंजाब में मिली एतिहासिक जीत पर
आप पार्टी के छत्तीसगढ़ ईकाई ने भी
जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोपहर जयस्तंभ चौक में एकत्रित होकर अपने साथियों का मुंह मीठा किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news