रायपुर

रायपुर के सवा सौ धार्मिक न्यासों ने नहीं दी आय-व्यय की जानकारी, नोटिस
10-Mar-2022 6:16 PM
रायपुर के सवा सौ धार्मिक न्यासों ने नहीं दी आय-व्यय की जानकारी, नोटिस

रायपुर, 10 मार्च। सरकार ने करीब सवा सौ धार्मिक न्यासों को आय-व्यय की जानकारी नहीं देने पर नोटिस जारी किया है। यह जानकारी धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।  कांग्रेस सदस्य कुलदीप जुनेजा ने जानना चाहा कि रायपुर जिले में कितने लोक न्यास धार्मिक प्रयोजनार्थ पंजीकृत हैं? इसके जवाब में धर्मस्व मंत्री ने कहा कि रायपुर जिले में सार्वजनिक न्यास पंजी के अनुसार 123 लोक न्यास धार्मिक प्रयोजनार्थ पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष-2019-20 में 99, वर्ष 2020-21 में 114 तथा 2021-22 में 123 ने जनवरी तक आय व्यय की जानकारी प्रस्तुत नहीं की उन्हें नोटिस जारी किया गया।  उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2021-22 में 31 मार्च तक जानकारी प्रस्तुत न करने पर लोक न्यास अधिनियम 1951 में दिए गए प्रावधानों के तहत नोटिस जारी किया जाएगा। ऐसे धार्मिक न्यासों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने का प्रश्न ही नहीं उपस्थित होता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news