रायपुर

सामग्री खरीद में अनियमितता, 20 को नोटिस, 5 के खिलाफ जांच
11-Mar-2022 6:00 PM
 सामग्री खरीद में अनियमितता, 20 को नोटिस,  5 के खिलाफ जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मार्च। उद्यानिकी विभाग में सामग्री खरीदी में 20 अफसरों ने विभागीय नियमों का पालन नहीं किया गया है। इस पूरे मामले में पांच अफसरों के खिलाफ जांच की जा रही है। बाकी अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह जानकारी कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

भाजपा सदस्य विद्यारतन भसीन ने जानना चाहा कि विगत दो, और वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभागीय नियमों का पालन नहीं करने पर उद्यानिकी विभाग के अफसरों को दोषी पाया गया है? इसके जवाब में कृषि मंत्री ने बताया कि विगत दो वर्षों यथा 2019-20, और 2020-21  और वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में उद्यान विभाग की कुल 20 अफसरों द्वारा विभागीय नियमों, और शासन के आदेशों का पालन नहीं किया गया है।

इन अफसरों ने पतराम सिंह, बीआर दर्रो (तत्कालीन सहायक संचालक), रामबीर सिंह तोमर, मोहन साहू, शिवकुमार बैनर्जी सभी सहायक संचालक, नारायण सिंह, हितेन्द्र कुमार मेश्राम, सुरेश कुमार ठाकुर, रामनिहोर पाण्डेय, नागेन्द्र सिंह पटेल, कमलेश कुमार साहू, सनमान सिंह दीवान, रघुराज सिंह, अजय सिंह कुशवाहा, कैलाश सिंह पैकरा, डिकलेस कुमार, दिलीप सिंह कुशवाहा, विनायक मानपुरे, सीडी सिंह, पतराम सिंह, मोहन साहू, रामवीर सिंह तोमर, सतीश कुमार सिंह, और पीआर दर्रो हैं। ये सभी सहायक संचालक अथवा उप संचालक स्तर के अफसर हैं। इनमें से पांच के खिलाफ जांच चल रही है, और बाकी को नोटिस जारी की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news