रायपुर

नशे में दोपहिया से गिरा, गंभीर चोट लगने से मौत
12-Mar-2022 7:24 PM
नशे में दोपहिया से गिरा, गंभीर चोट लगने से मौत

रायपुर, 12 मार्च। धरसींवा थानांतर्गत भैसमुड़ा मार्ग में बाइक से गिरकर एक शख्स की मौत हो गई। घर में रिश्तेदारों के यहां शराब पीने के बाद बाइक सवार अपने गांव के लिए निकला था। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा तब घरवालों ने खोजबीन शुरू की। रात के समय ही हादसा होने के बारे में पता चला। नशे की हालत में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सिर के बल गिरा, जिस वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम हितेंद्र वर्मा है। पुलिस ने बताया हितेंद्र लखनऊ में काम करता है। अभी वह अपने परिवार लेकर भैसमुड़ा गांव पहुंचा था। 22 फरवरी को एक परिचित के बुलाने पर घर पहुंचा था। जहां शराब सेवन करने के बाद अकेले ही अपनी दोपहिया से ससुराल के लिए रवाना हुआ। इस दौरान हादसा हो गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया था। जांच पूरी होने के बाद मृत व्यक्ति के खिलाफ ही लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news