रायपुर

पद्मा सिंह को खैरागढ़ से निकाल बाहर करें -विभा
14-Mar-2022 5:19 PM
पद्मा सिंह को खैरागढ़ से निकाल बाहर करें -विभा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 मार्च।  
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव  की घोषणा के बाद खैरागढ़ राज परिवार में भी राजनीति तेज हो गई है। स्वर्गीय देवव्रत सिंह की पत्नी  विभा सिंह ने प्रेसकॉफ्रेंस के जरिए देवव्रत सिंह की पहली पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि जब पहली पत्नी  का तलाक हो चुका है तो फिर वह किस अधिकार से कब्जा करना चाहती हैं। उन्होंने खैरागढ़ की जनता से पद्मा सिंह को निकाल, बाहर करने की अपील की है।

पहली पत्नी का नाम राजकुमारी पद्मा सिंह है। 2016 में पद्मा और देवव्रत सिंह का तलाक हो गया। इससे पहले तलाक में पद्या सिंह ने देवव्रत सिंह से 11 करोड़ रूपए लिए थे। और यह रकम देने देवव्रत ने पुश्तैनी जमीन जायदाद बेचा था। तलाक के बाद राजा भैया की बहन विभा सिंह से देवव्रत सिंह ने शादी रचाई। विभा सिंह ने मीडिया के समक्ष बयान दिया है कि राजकुमारी पद्मा सिंह षड्यंत्र रच रही हैं। वह पद्मासिंह नितिन पंत नाम के व्यक्ति से शादी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा राजनीतिक स्वार्थवश पद्या को बच्चों की याद आ रही है। जबकि तलाक के समय बच्चे बहुत छोटे थे। जब पद्या ने नीतिन पंथ के नाम के व्यक्ति से शादी कर ली है, तो किस हैसियत से खैरागढ़ में रह रही है। अपने आप को देवव्रत की विधवा कहकर राजनीतिक रोटी सेंक रही है।

विभा सिंह ने कहा कि मेरे इस बयान के बाद पद्या यह कहती है कि उसने नीतिन पंत ने शादी नहीं की है, तो उसके फेसबुक अकाउंट से निकाले हुए फोटो इस बात की सच्चाई बताते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news