रायपुर
निगम आफिस के पास से दोपहिया
14-Mar-2022 5:22 PM
![निगम आफिस के पास से दोपहिया निगम आफिस के पास से दोपहिया](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1647258737G_LOGO-001.jpg)
रायपुर, 14 मार्च। शंकर नगर स्थित नगर निगम आफिस के पास से मोटर साइकिल चोरी का मामला सिविल लाइंस थाना पहुंचा है। एक शख्र्स गजेंद्र सिंह पवार ने अपनी दोपहिया चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस ने बताया, प्रार्थी ने रविवार को निगम आफिस के पास शाम के वक्त अपनी दोपहिया खड़ी की थी। कुछ देर बाद मौके से दोपहिया को गायब देखा। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद भी वाहन के बारे में कुछ पता नहीं चला। संभवतया किसी अज्ञात चोर के द्वारा डुप्लीकेट चाबी से दोपहिया चुरा लेने संदेह है। होने के बाद इसकी सूचना थाने आकर दी। सिविल लाइंस पुलिस ने निगम आफिस के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल तेज कर दी है।