रायपुर

मुंगेली, सूरजपुर में मध्यान भोजन की गड़बड़ी, स्पीकर के निर्देश पर मंत्री ने की जांच की घोषणा
14-Mar-2022 6:45 PM
मुंगेली, सूरजपुर में मध्यान भोजन  की गड़बड़ी, स्पीकर के निर्देश पर मंत्री ने की जांच की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 मार्च। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम ने मुंगेली और सूरजपुर में मध्यान भोजन में गड़बड़ी को लेकर जांच की घोषणा की। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, और अजय चंद्राकर, सौरभ सिंह ने मंत्री को जमकर घेरा। इसमें कई प्रश्नों को स्पीकर चरणदास महंत ने खारिज भी किया।

प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि मध्यान भोजन के लिए राशन वितरण के नियम जब चाहे बदल देता है। पहले बीज निगम के करवाया गया फिर प्राइवेट फर्मों को दिया गया। उन्होंने पूछा अभी क्या व्यवस्था है। मंत्री ने जवाब दिया कि कोई नियम नहीं बदले हैं। बीज निगम के साथ केन्द्र की फर्मों से भी वितरण कराया गया। कोरोनाकाल में सूखा राशन दिया गया था। अब स्कूल खुल गए हैं पका भोजन दे रहे हैं। कौशिक ने उत्तर को न मानते हुए कहा कि राशन वितरण में अनियमितता के कारण आपने कोंडागांव के डीईओ को निलंबित किया है। ऐसी ही गड़बड़ी बस्तर-सरगुजा में भी हुई है। उन पर कब कार्रवाई करेंगे। मंत्री टेकाम ने कहा कि कोंडागांव डीईओ कई अन्य कारणों से भी हुआ है। इनमें 141 व्याख्याताओं की बर्खाश्तगी 98 शिक्षकों के तबादले और गलत ढंग से राशि को व्यय करना शामिल हैं। कौशिक ने कहा लेकिन आपने लिखित उत्तर में कहा है कि बिना टेंडर बुलाए राशन वितरण के कारण निलंबन किया गया है। इस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि पोषण आहार में बच्चों को क्या-क्या देते हैं। सोया बड़ी का वितरण बंद करने का फैसला बीज निगम कैसे कर सकता है। स्पीकर महंत ने इस प्रश्न को नामंजूर कर दिया है। इस पर भाजपा के सौरभ सिंह ने कहा इस प्रदेश में बीज निगम हर काम कर रहा है। मध्यान भोजन रेडी टू ईट। लगता है अब जहाज भी चलाएगा। बीज निगम टाटा संस हो गया है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि हां बीज निगम जहाज भी चलाएगा। इस पर नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने मुंगेली सूरजपुर में हुई अनियमितता की जांच कराने का मुद्दा फिर उठाया। मंत्री ने जांच कराने की घोषणा कर दी।

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news