रायपुर

नौकरी से निकालने की धमकी देकर रेप करता रहा सुपरवाइजर
15-Mar-2022 4:53 PM
नौकरी से निकालने की धमकी देकर रेप करता रहा सुपरवाइजर

रायपुर, 15 मार्च। खरोरा क्षेत्र के एक राइस मिल के सुपरवाइजर पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में 15 फरवरी को शिकायत होने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। खबर है कि राइस मिल के संचालक द्वारा सुपर वाइजर के खिलाफ केस वापस लेने दबाव भी बनाया जा रहा है। पीडि़ता का कहना है कि सुपरवाइजर ने कई बार धमकी देकर शारीरिक शोषण किया है। आरोपी का नाम संजय सिंह बताया गया है। आरोपी ने कई बार बदनाम करने, काम से निकाल देने, जान से मार देने की भी धमकी दी। संजय सिंह ने अपने किसी आदमी से पीडि़ता को डराने की गरज से हमला भी करवाया। पीडि़ताा का कहना है कि उसने मिल मालिक की बेटी को भी वाकए से अवगत कराया था। लेकिन उसने भी पीडि़ता को किसी ने मदद नहीं की। आखिरकार पुलिस की शरण लेनी पड़ी।  पुलिस ने आरोपी संजय सिंह के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। आरोपी  उमाश्री राइस मिल से ताल्लुक रखता है। वहां भी जांच पड़ताल की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news