कोण्डागांव

सामूहिक विवाह के आमंत्रण कार्ड में भेदभाव का आरोप, भाजपाईयों ने किया प्रदर्शन
29-Mar-2022 10:04 PM
सामूहिक विवाह के आमंत्रण कार्ड में भेदभाव का आरोप, भाजपाईयों ने किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 29 मार्च।
केशकाल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धनोरा में महिला एवं बाल विकास विभाग व जिला प्रशासन कोंडागांव द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में धनोरा के स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य महेश्वरी कोर्राम व जनपद सदस्य विरेन्द्र महेश बघेल को आमंत्रण पत्र में स्थान न मिलने पर धनोरा बस स्टैंड में स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन करके विधायक का पुतला दहन करते हुए विरोध किया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा के समर्पित जनप्रतिनिधियों को कांग्रेस सरकार में शासकीय कार्यक्रमों में स्थान नहीं दिया जाता है तथा भेदभावपूर्ण व्यवहार व प्रतिनिधियों का अवहेलना किया जाता है। प्रोटोकॉल के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शासकीय कार्यक्रमों में स्थान मिलना चाहिए परंतु अधिकारी भी दवाब में कार्य कर रहे हैं। वहीं मौके पर केशकाल तहसीलदार आशुतोष शर्मा एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने पहुंच कर जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं से बातचीत कर समझाइश देते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त करवाया।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी ने कहा कि केशकाल विधायक सन्तराम नेताम कुछ दिनों पहले पूर्व विधायक भोजराज नाग को चुनौती दे रहे थे। आज मैं भी विधायक सन्तराम नेताम को दो चुनौतियां देता हूँ, पहला कि वह ग्राम मारंगपुरी में मृतक किसान धनीराम के परिवार को उचित मुआवजा 15 दिन में दिलाने पर जोर दें,  वहीं दूसरी चुनौती कि ग्राम ओडागांव रेपकांड में मृतक युवती के परिवार को आज पर्यंत कोई मुआवाज़ा नही मिला उससे कम से कम मुआवजा दिलवाएं।
 
 विरोध प्रदर्शन में  सेवकराम नेताम, अकाश मेहता, रामेश्वर उसेण्डी, भूपेश चंद्राकर, श्रीराम यदु, श्रवण दीपक, धर्म सिंह राणा, संतोष उइके, रमेश यादव, नवदीप सोनी, अजय मिश्रा, रमेश उसेंडी, सरपंच रमिला उसेंडी, जयेश उइके, भूपेश सिन्हा, लंबोदर सलाम, मनोज गुप्ता, रूपनारायण जैन, सनत अत्कारी, जित्तू साहू उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news