कोण्डागांव

अंतागढ़ से जगदलपुर तक रेल लाइन विस्तार आंदोलन, सर्व समाज की 3 से पदयात्रा
29-Mar-2022 10:11 PM
अंतागढ़ से जगदलपुर तक रेल लाइन विस्तार आंदोलन, सर्व समाज की 3 से पदयात्रा

कोण्डागांव, 29 मार्च। सर्व समाज के तत्वाधान में एक अति आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बस्तर रेल आंदोलन का शंखनाद कांकेर जिले के अंतागढ़ से पदयात्रा 3 अप्रैल को सुबह दस बजे आरंभ की जावेगी। जो कि आगामी 4 अप्रैल को कोण्डागांव पदयात्री पहुंचेगी व रायपुर नाका से रैली व आमसभा चौपाटी मैदान उसके बाद रेल आंदोलन पदयात्री जगदलपुर की ओर रवाना किया जाएगा। बारह अप्रैल को जगदलपुर में समाप्त होगी। जिसका आगाज सर्व समाज कोण्डागांव, सर्व समाज जगदलपुर, सर्व समाज नारायणपुर, सर्व समाज अंतागढ़, व पूरे बस्तर संभाग के लोगों द्वारा किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा के तहत 28 मार्च को बैठक में तय किया गया।

यह भी तय किया गया कि बस्तर के हजारों लोग इस आंदोलन भाग लेंगे।ताकी सरकार जल्द से जल्द इस रेल मार्ग पूर्ण करवाए जा सके और देश आजाद हुए 70 बरस होने के बाद भी बस्तर संभाग रेल लाइन नहीं आना विकास से कोसों दूर नजर आ रहा है। कहीं ना कहीं सरकार बस्तर के आम लोगों के साथ छल कर रही है।

जिसके लिए सर्व समाज रेल आंदोलन रोड से लेकर सदन तक आंदोलन करने को तैयार है। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। सर्व समाज बस्तर संभाग के सर्व समाज और आम जनता, आम नागरिक, विभिन्न संगठन की पदाधिकारियों से अपील है कि, इस रेल लाइन विस्तार आंदोलन में बढ़-चढक़र भाग ले ताकि हमारा आवाज दिल्ली तक पहुंच सके।

इस बैठक में मुख्य रूप से सर्व समाज के संरक्षक सीआर कोर्राम, शांतिलाल सुराना, आरके जैन, एमडी बघेल, सर्व समाज के अध्यक्ष धंसराज टंडन, उपाध्यक्ष मणिशंकर देवांगन, सचिव शीतल कोर्राम, कोषाध्यक्ष आई सी निषाद प्रवक्ता नीलकंठ शार्दुल, सह सचिव श्रीनिवास नायडू, सह कोषाध्यक्ष रमाकांत महाजन, एमीडिया प्रभारी विश्वजीत चक्रवती, संगठन मंत्री सी एल मेश्राम, मुख्य सलाहकार सुरेंद्र मिश्रा, व कार्यकारिणी सदस्य प्रेम सिंह नाग, चमन वर्मा, शोभाराम ठाकुर, अशोक गुप्ता, ओमप्रकाश टावरी, इरशाद खान, के एल वर्मा, एपी एल ठावरे, मास्टर सोना, शंकरलाल नेताम, मनोज देवांगन, नकुल देवांगन, भोला गुप्ता, सुरेश कुमार, भागवत सफरचंद, दशरथ पांडे, नरसू नाग, प्रकाश, चंद्रेश चतुर्वेदी, किशोर डहरिया, गदलपुर से संपत झा, दशरथ कश्यप, किशोर पारख आदि समाज सर्व समाज मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news