सरगुजा

पटवारी चयन परीक्षा 24 को, नगर में बनाए गए 35 परीक्षा केन्द्र
20-Apr-2022 7:58 PM
 पटवारी चयन परीक्षा 24 को, नगर में बनाए गए 35 परीक्षा केन्द्र

अम्बिकापुर, 20 अप्रैल। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 24 अप्रैल को पूर्वान्ह 10 से दोपहर 1:15 बजे तक पटवारी चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। अम्बिकापुर नगर में इस परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास निगम के कार्यपालन अधिकारी एस.तिग्गा, शासकीय राजमेहिनी देवी कन्या स्नानकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता व्ही.के.पटोरिया, शासकीय पॉलीटेकनिक अम्बिकापुर हेतु आदिम जाति कल्याण विभाग के डी.पी.नागेश, शासकीय बहुउद्देशीय उ.मा.विद्यालय अम्बिकापुर हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता विपिन राज मिंज, शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय अम्बिकापुर हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री जयप्रकाश रात्रे सहित अन्य की ड्यूटी लगाई गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news