रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मई। चक्रवाती तूफान असानी मंगलवार आधी रात को उत्तर आंध्रप्रदेश के तटों से टकराकर ओडिशा की ओर मुड़ जाएगा। इसके चलते छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हवा की दिशा बदल जाएगी। इस वजह से छत्तीसगढ़ में गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन उमस बहुत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल बादलों का डेरा दक्षिण छत्तीसगढ़ और रायपुर से लगे इलाकों में रहेगा। इन बादलों से कल बारिश भी हो सकती है।
अभी यह तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है । यह कार निकोबार (निकोबार द्वीप समूह) के उत्तर-पश्चिम में लगभग 970 किमी, पोर्ट ब्लेयर (अंडमान द्वीप समूह) के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 820 किमी, आंध्र प्रदेश का 450 किमी पुरी (ओडिशा)।
प्रदेश में दक्षिणी हवा अथवा उसके घटक का आगमन लगातार जारी है। इसके कारण प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडऩे की सम्भावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमानों में गिरावट संभावित है। वैसे आज मंगलवार को तापमान 38 से 39 डिग्री दर्ज होने के संकेत हैं। शहर में दोपहर बाद से ही तेज हवाएं चल रही है। साथ ही कुछ इलाकों में बादलों का डेरा भी था।