रायपुर

खेत ले जाकर युवक को चाकू घोंपा, सुबह लाश मिलने से सनसनी
11-May-2022 7:23 PM
खेत ले जाकर युवक को चाकू घोंपा, सुबह लाश मिलने से सनसनी

राखी थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मई। नवा रायपुर के राखी गांव से लगे इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। युवक को गांव ले जाने के बाद उस पर ताबड़तोड़ हमले किए। मंगलवार की सुबह लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

खबर मिलते ही राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात हत्यारे के खिलाफ में केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कार्तिक बंजारे के रूप में हुई। कार्तिक पास के ही गांव में रहता था। कुछ लोगों ने उसकी पहचान करने के बाद बताया कि कार्तिक शराब पीने का आदि था। जिस जगह में उसकी लाश मिली वहां पर दो से तीन लोगों के शराब पीने के सबूत मिले हैं। संभवतया उसके करीबी लोगों ने ही कार्तिक को मौत के घाट उतार दिया। शराब पीने के दौरान आपस में कुछ विवाद हुआ होगा जिसके चलते करीबी ने चाकू निकाला और पेट पर वार कर दिया। आसपास के इलाकों में कुछ रोज से कार्तिक को घूम-घूमकर शराब पीते देखा गया था। पुलिस आसपास के लोगों का भी बयान ले रही है। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है।

बीड़ी के विवाद में हमला

रायपुर, 11 मई। खमतराई में बीड़ी पीने के मामूली विवाद में दो अज्ञात लोगों ने एक राहगीर की पिटाई कर दी। मामला थाना आने के बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आशीष मानेश्वर की पंजाब ढाबा के पास मंगलवार की शाम दो लोगों ने पिटाई कर दी। धक्का मुक्की कर लात घुसों से घायल कर दिया। बताया गया कि आशीष काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने बीड़ी देने की बात कही। प्रार्थी ने बात मानने से इंकार कर दिया। दोनों आरोपी इसी बात को लेकर उलझ गए। पहले तो गाली गलौज किया इसके बाद हाथ मुक्का चलाकर आशीष को बेदम पीट दिया। चोटिल हालत में थाना आकर आशीष ने मारपीट का केस दर्ज कराया। आम राहगीरों से मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों की तलाश चल रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news